छत्तीसगढ़

दुर्ग में हुआ अजीब हादसा, लखटकिया नैनो कार की ठोकर से थार हुई चारो खाने चित

दुर्ग। नगर के पदमनाभपुर में एक अजीब प्रकार का हादसा हुआ । इन दिनों हिन्दुस्तान में सबसे मजबूत मानी जाने वाली एक गाड़ी “थार” को टाटा की लखटकिया कार नैनों ने पलट दिया । हुआ यूं कि सबसे मजबूत माने जानी वाली गाड़ी थार को एक कोने से एक नैनो कार ने टक्कर मारी, तो थार पूरी तरह पलटकर छत के बल फिल्मी स्टाईल से गिरी और पलट गई और उसके चारो चक्के आसमान की तरफ हो गये।

जबकि इस हादसे में नैनों कार को सामने से बहुत थोड़ा सा ही नुकसान हुआ है | इस हादसे के बाद अब महेन्द्रा कि सबसे मजबूत मानी जाने वाली थार गाड़ी पर जहा सवालिया निशान लग गया है, तो दूसरी तरफ टाटा नैनो कि मजबूती को लेकर चर्चा का बाज़ार गर्म है |

Related Articles

Back to top button