Uncategorized

भिलाई पावर हाउस स्टेशन में ट्रेन से कटर महिला की मौत : उड़ीसा से लौट रही थी महिला, उतरे समय फिसला पैर, आई ट्रेन के नीचे 

By Dinesh chourasiya

मृतिका डॉली साहू - Dainik Bhaskar

भिलाई पावर हाउस स्टेशन में रविवार सुबह 6 बजे एक महिला यात्री ट्रेन के नीचे आ गई। उसके ऊपर ट्रेन गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान डॉली साहू निवासी गौतम नगर खुर्सीपार के रूप में हुई थी। यहां वो अपनी बेटी के साथ रहती है। उसका बेटा विशाखापट्टनम में नौकरी करता है। इसलिए वो कुछ दिन पहले ही उसके पास गई हुई थी।

वहां से रविवार सुबह वो विशाखापट्टनम-दुर्ग पैसेंजर से भिलाई लौटी थी। सुबह 6 बजे वो ट्रेन पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन में रुकी। डॉली ट्रेन से उतर रही थी, कि अचानक ट्रेन चल पड़ी और उसका पैर फिसल गया। इससे पहले की लोग उसे बचाते वो ट्रेन के नीचे चली गई।

ट्रेन चल देने से वो ट्रैक में पहिए के नीचे आ गई और उसका शरीर कट गया। जब ट्रेन गुजरी तो उसका शरीश कई टुकड़ों में कट गया था। जीआरपी पुलिस ने उसके शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पीएम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button