छत्तीसगढ़

MIC मेंबर रीता सिंह गेरा की पहल से घायल मजदूर को मिला न्याय, कंपनी से दिलाया 3 लाख का चेक, नहीं जाएगी नौकरी

भिलाई। नगर निगम भिलाई की मेयर इन काउंसिल मेंबर रीता सिंह गेरा की पहल से एक मजदूर को न्याय मिला। दरअसल, इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित एक कंपनी में मजदूर के पैर में चोट लग गई थी। वह महीनेभर से उपचार करा रहा है। लेकिन उसे सैलरी नहीं दी जा रही थी। उपचार में भी मदद नहीं की जा रही थी।

इस बात की जानकारी एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा को लगी। वे फौरन पहुंची थाने और वहां से दल-बल लेकर कंपनी गई। जहां कंपनी प्रबंधक से बात करके इसका समाधान निकालने की कोशिश में लगी रहीं।

एक घंटे तक लगातार कई दौर की बैठकें और चर्चा हुई। आखिर में तय हुआ कि मजदूर के बेहतर उपचार के लिए 3 लाख रुपए दिया जाएगा। वहीं उसे कभी नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। मौके पर ही प्रबंधन की ओर से चेक लिया गया। इसके बाद नौकरी से नहीं निकालने का लिखित में एग्रीमेंट भी कराया गया।

इस तरह रीता सिंह गेरा की पहल से कंपनी के मजदूर के हित में फैसला हुआ और उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई।रीता सिंह गेरा का कहना है कि आगे भी मजदूर हित में काम करती रहूंगी। मुझे एक शिकायत आई थी कि मजदूरों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार शोषण हो रहा है। मैं फौरन पहुंची और इसका समाधान निकालने के लिए पूरी कोशिश की।

Related Articles

Back to top button