
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मीडिया से कई विषयों पर बात की. छत्तीसगढ़ में ED और IT की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ बोलता है उसके खिलाफ कार्रवाई होती है. चाहे वह राज्य के नेता हो, सरकार हो या कोई मीडिया हाउस हो. यह स्पष्ट हो गया है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट सत्र की अवधि को लेकर कहा, पिछले सत्र में उठाकर देख लीजिए विपक्ष सदन से भाग गया था. उनके पास बोलने के लिए ना कोई विषय है और ना कोई लोग हैं. कुछ ना कुछ बहाना कर विधानसभा से पलायन कर जाते हैं, जिसके चलते बीच में ही सत्रावसान करना पड़ती है.













