छत्तीसगढ़

12वीं की छात्रा ने प्यार में दी जान: मोबाइल में हसबैंड जी के नाम से था बॉयफ्रेंड का नंबर; फंदे में लटकी मिली लड़की की लाश

आरा: बिहार के आरा शहर से प्यार में खुदकुशी करने का, मामला सामने आया है. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मठिया मोहल्ले में एक इंटर की छात्रा ने खुदकुशी कर ली. उसका शव कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला. मृत छात्रा नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मठिया मोहल्ला निवासी शिव शंकर प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी थी. घटना को लेकर मोहल्ले में सनसनी मच गई है. हालांकि खुदकुशी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. वैसे प्रेम प्रसंग की बात भी कही जा रही है.

12वीं की छात्रा ने प्यार में दी जान
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. छात्रा के चाचा विष्णु शंकर ने बताया कि शिवानी माता-पिता व भाई हरियाणा में बर्तन का बिजनेस करते हैं. शिवानी अपनी दादी की देखभाल करने के लिए एक वर्ष यहां उनके साथ आरा में रह रही थी. दोपहर बाद सभी लोग काम पर थे और उसकी दादी नीचे थी. इसी बीच उसने छत के कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. उसकी दादी ने उसे पंखे से लटका देखा, तो चीखना-चिल्लाना शुरू किया.

हसबैंड जी से सेव था बॉयफ्रेंड का नंबर
जानकारी मिलने पर लड़की के चाचा और अन्य परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मोबाइल खुलने के बाद ही उसकी खुदकुशी का राज खुल पाएगा. परिजनों की माने तो उसके मोबाइल पर हैसबैंड जी के नाम से मैसेज आया है. छात्रा का किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग की बात भी कही जा रही है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि छात्रा अपने चार बहन और दो भाई में सबसे बड़ी थी. घटना के बाद उसके घर में हाहाकार मच गया है. फिलहाल परिजनों के बयान पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि पुलिस ने इस मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है.

Related Articles

Back to top button