
Uncategorized
मोदी ने महाकुंभ के लिए कलश स्थापित किया : 5700 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास-उद्घाटन किया।
By Dinesh chourasiya
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में हैं। यहां उन्होंने महाकुंभ के लिए कलश स्थापित किया। साथ ही 5700 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास-उद्घाटन किया।
पीएम का हेलिकॉप्टर साढ़े 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। वहां से अरैल घाट पहुंचे, फिर निषादराज क्रूज में सवार होकर संगम तट पर गए। यहां साधु-संतों से मुलाकात के बाद संगम नोज पर 30 मिनट गंगा पूजन किया। गंगा को चुनरी और दूध चढ़ाया।







पीएम ने अक्षयवट की परिक्रमा की। इसके बाद लेटे हनुमान जी की आरती उतारी, फिर भोग अर्पित किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी पीएम के साथ हैं।




