Uncategorized

CG में नगर सैनिकों का मानदेय बढ़कर 30,870 रुपए महीना होगा:कोर्ट के निर्देश के बाद फैसला, 7900 को सीधा फायदा; महंगाई और वर्दी धुलाई भत्ता मिलेगा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) का मानदेय बढ़ाकर 30,870 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। अभी तक उन्हें 19,500 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था। नए प्रस्ताव के मुताबिक, मानदेय में महंगाई भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ता भी शामिल होगा। इससे प्रदेश के करीब 7,900 नगर सैनिकों को फायदा मिलने की बात कही गई है।

गृह विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, नगर सैनिकों को 19,500 रुपए मूल मानदेय, 58% की दर से 11,310 रुपए महंगाई भत्ता और 60 रुपए वर्दी धुलाई भत्ता मिलेगा। इस तरह कुल राशि 30,870 रुपए प्रतिमाह होगी। यानी प्रतिदिन के हिसाब से करीब 1,029 रुपए मिलेंगे।

2023 में बढ़कर 19,500 रुपए हुआ था मानदेय

नगर सैनिकों के मानदेय में इससे पहले भी बढ़ोतरी की गई थी। वर्ष 2017 में इसे 10 हजार से बढ़ाकर 13,200 रुपए प्रतिमाह किया गया था। इसके बाद 30 मई 2023 को जारी आदेश के तहत 1 अप्रैल 2023 से मानदेय में 6,300 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इससे मानदेय 19,500 रुपए प्रतिमाह हो गया था।

महंगाई को देखते हुए प्रस्ताव

गृह विभाग ने मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव के पीछे न्यायालय के निर्देशों, महंगाई और नगर सैनिकों की ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारियों को आधार बताया है। नगर सैनिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाओं में तैनात रहते हैं। मानदेय बढ़ाने के फैसले पर नगर सैनिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया

Related Articles

Back to top button