छत्तीसगढ़

भिलाई में दुष्कर्म के एक आरोपी थाने में जलता हुआ बल्ब खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसके मुंह से खून निकलता देख पुलिस के छूटे पसीने।

By Dinesh chourasiya

भिलाई में दुष्कर्म के एक आरोपी थाने में जलता हुआ बल्ब खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसके मुंह से खून निकलता देख पुलिस वाले घबरा गए। उन्हें लगा आरोपी ने जहर खा लिया है। आनन फानन में आरोपी को सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 30 वर्षीय यश गोड़ नाम का आरोपी शनिवार देर रात स्मृति नगर स्थित स्लम बस्ती गया था। वहां वो एक महिला के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। महिला को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत स्मृति नगर चौकी में दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और उसमें आरोपी की पहचान कर उसे रविवार दोपहर फरीद नगर से गिरफ्तार किया।

स्मृति नगर पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। वहां आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिस उसे बाथरूम लेकर गई। अंदर जाते ही आरोपी ने वहां जलता हुआ बल्ब निकाला और उसे खा गया। आरोपी की चीख सुनकर पुलिस अंदर गई तो उसके होश उड़ गए। आरोपी के मुंह से खून निकल रहा था। बाद में तुरंत उसे सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

रेप के आरोपी को स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाते हुए पुलिसकर्मी और स्टाफ।

जहर खाने के डर से पूरे पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
आरोपी के मुंह में कांच गड़ जाने से काफी अधिक खून निकल रहा था। उसको देखकर ऐसा लगा मानो उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, स्मृति नगर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव और थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे। जब डॉक्टरों ने जब जहर न खाने की बात कही तो उन्होंने राहत की सांस ली।
नशे में धुत था आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अपराधी किस्म का और नशे का आदी है। जब उसे गिरफ्तार किया गया तब भी वो नशे में धुत था। इसी के चलते पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल आरोपी खतरे से बाहर है।

Related Articles

Back to top button