
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में फंसे विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर की विशेष अदालत में भेजा नोटिस। 6 दिसंबर को पेश होना है कोर्ट में
By Dinesh chourasiya







आज रायपुर के विशेस न्यालय में कोयला घोटाले की चार्जशीट में शामिल 11 लोगो को अग्रिम जमानत के साथ कोर्ट में पेश होना था। लेकिन इनमें से एक ही पेश हुआ और शेष कोई भी पेश नहीं हुआ। आपको बता दें कि राजेश चौधरी जो कि जमानत पर है, वही पेश हुए। इनमें विधायक और प्रत्याशी देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, आर पी सिंह समेत जेल में निरूद्ध रानू साहू और नितेश चंद्राकर शामिल हैं।
आपको बता दें कि 550 करोड़ के कोल लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई दिसंबर 2022 से विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में चल रही है। आज आरोपियों की गैरहाजिरी के देखते हुए कोर्ट ने पुन समंस जारी करते हुए अगली सुनवाई 6 दिसंबर तक बढ़ा दी है।











