दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग के झांसे में ले के 24.55 लाख रु. ठगे, केरल से 4 को दबोचा
By Dinesh chourasiya
कोतवाली थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले 4 आरोपियों को केरल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जिला कार्यालय की एनआईसी में काम करने वाले ईश्वर लाल वर्मा से 24.55 लाख रुपए की रकम की ठगी की।
दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि सेक्टर-6 निवासी ईश्वर वर्मा (40 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसे शेयर ट्रेडिंग में इंट्रेस्ट था। वाट्सएप पर शेयर बाजार में इनवेस्टमेंट से संबंधित एक एड आया तो उसे ओपन कर लिया। उस दौरान रवि सिंह नाम के ग्रुप एडमिन से बातचीत हुई। उसने शेयर ट्रेडिंग के संबंध में जो जानकारी दी, वो सही होने की वजह से झांसे आ गया। इस बीच आरोपी ने पूरी तरह विश्वास दिखाने ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों से भी बातचीत कराई। जब उसे आरोपी पर पूरा विश्वास हो गया तो एक लिंक भेजा। इस बीच ट्रेडिंग में रिटर्न भी आया। इसलिए उसने बड़ी रकम इनवेस्ट करना शुरू कर दिया। 12 मई से 6 जून के बीच कुल 24 लाख 55 हजार रुपए इन्वेस्ट कर दिए, लेकिन रिटर्न नहीं मिला।







मोबाइल नंबर से शातिरों तक पहुंची पुलिस शिकायत पर पुलिस ने धारा 420, 66(डी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी के मोबाइल नंबर का सीडीआर जांचा गया। उसका लोकेशन केरल में मिला। आरोपी को पकड़ने टीम तिरूवनंतपुरम (केरल) रवाना हुई। तलाश के दौरान बी जोई (26 वर्ष), अनूप नाडा (26 वर्ष), कुमार आचारी (37 वर्ष) और अनुराज (37 वर्ष) निवासी जिला तिरूवनंतपुरम केरल को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर दुर्ग लाया गया




