
देश-विदेश
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत, रोड डिवाइडर से टकराई कार
मुंबई: मुंबई के सटे पालघर में हुए एक सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। टक्कर के बाद मर्सिडीज के एयरबैग भी खुले, लेकिन मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। इस बीच जानकारी यह भी मिली कि हादसे का शिकार हुई मर्सिडीज कार को महिला ड्राइव कर रही थी, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।













