CRIMEअपराधदेश-विदेश

दूल्हे ने वरमाला के बाद दुल्हन से कर दी इस चीज की मांग, पुलिस ने पिता और दूल्हे को भेजा जेल

लखनऊ। दहेज प्रथा कहने को तो खत्म होती जा रही है। लेकिन वह सिर्फ कहा सुनी बातों में। आजकल तो अगर लड़का योग्य है तो दहेज के लिए बड़ी मांग रखते है। इतना ही नहीं अगर लड़की पक्ष वाले दहेज नहीं दे पाए तो कई शादियां तो मंडप से टूट जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश के एटा में जैसे ही वरमाला हुई दूल्हे ने बुलेट की मांग रख दी। इस पर दुल्हन और परिवार वालों ने दहेज पर आवाज उठाते हुए शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की पक्ष वालों ने शादी में खर्च हुए 5 लाख रूपए लड़के वालो से मांगने लगे।

जब बात नहीं बनी तो घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। मामला थाने पहुंचने पर दूल्हे और उसके पिता को हवालात की हवा खानी पड़ी। मामले की जांच सीओ ने जलेसर एसएचओ को दी है। कोतवाली जलेसर के एक मोहल्ला निवासी पिता ने सीओ से शिकायत की कि बेटी की शादी आगरा के दयालबाग के नगला पती निवासी दीपक के साथ तय की थी। छह फरवरी को आगरा से जलेसर बारात पहुंची। धूमधाम से बारात चढ़ी। वरमाला के बाद फेरे होने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही दूल्हे ने बुलेट बाइक की मांग रख दी।

दुल्हन के पिता, रिश्तेदारों ने काफी समझाया पर दूल्हा मांग पर अड़ा रहा। कहा, फेरे तभी होंगे जब बुलेट मिलेगी। मांग करते हुए वो मंडप से बाहर आ गया। इस पर दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया और पिता के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी। बाराती वहां से खिसकते, इससे पहले ही घरातियों ने उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर दूल्हे और उसके पिता को पकड़कर कोतवाली ले आई। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका है। एसएसआई अजब सिंह का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

एटा के जलेसर के सीओ राघवेन्‍द्र सिंह राठौर ने कहा कि शादी धूमधाम से हो गई थी। सुबह वर-वधू पक्ष में किसी बात पर अनबन हो गई। इसके बाद शादी नहीं हुई। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। दोनों पक्षों को बुलाकर को उनके रिश्तेदारों, पुलिस के जरिए समझाया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button