CRIMEछत्तीसगढ़

CRIME NEWS : पिता बना हैवान, पत्नी पर किया बसूली से हमला, मां को बचाने आई मासूम की भी ले ली जान

कांकेर।  जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी पर बसूली से हमला कर दिया, जिसे बचाने गई दो साल की बच्ची को भी उसने नहीं बख्शा, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीँ पत्नी जिंदगी और मौत से लड़ रही है। मामला कच्चे चौकी का है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात एक बजे किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति नंदकिशोर बढ़ई (30) ने घर में रखे बसूली से पत्नी पर हमला कर दिया, मां पर हमले को देख बचाने लगी मासूम पर भी बाप का कलेजा नहीं पिघला, आरोपी ने बच्ची पर भी बसूले से प्रहार कर दिया और बेसुध मासूम को घर के अंदर से घसीटते हुए मुख्य मार्ग पर लाकर पटक दिया। वहीं घर में मौजूद छोटे भाई व मां को डरा कर भगा दिया।

बच्ची की मौत, माँ गंभीर 

आरोपी के छोटे भाई और मां ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और आनन फानन में मां बेटी को भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत देख तत्काल रेफर करने पर धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान 2 वर्षीय मासूम ने दम तोड दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी संगीता 26 को रायपुर रेफर किया गया है जहां पत्नी जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

 आरोपी गिरफ्तार 

घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि अभी तक विवाद की वजह सामने नहीं आ पाई है, आरोपी नंदकिशोर बढ़ई 30 को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ जारी है।

इलाके में दहशत 

बता दें इस हृदय विदारक घटना से गांव साल्हे सहित पूरे क्षेत्र में दहशत और मातम व्याप्त है कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

देखें कमरे का भयानक मंजर 

घटना स्थल का भयानक मंजर बता रहा है की घटना के दौरान किस कदर आरोपी पर हैवानियत सवार थी, कमरे में रखी आलमारी, संदूक दीवारें, दरवाजे, बैल और सड़क सभी गवाह हैं बसूले के प्रहार की।

 

Related Articles

Back to top button