CRIMEअपराधदेश-विदेश

3 की जिन्दा जलकर मौत: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा लोग अब भी अंदर फंसे, रेस्क्यू जारी

डेस्क। झारखंड के धनबाद में एक टावर की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में 3 लोगों की जलकर मौत होने की खबर है। बताया जा रहा हैं कि आग की लपटों के बीच टावर में 50 से अधिक लोग फंसे हैं जिनमें बच्चे महिला बुजुर्ग शामिल हैं। फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और दमकल की टीम मशक्कत कर रही है। घटना धनबाद के आशीर्वाद टावर की है।

जानकारी के मुताबिक बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के पास आशीर्वाद टावर है। आज शाम टावर में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि पूरी बिल्डिंग तेज आग की लपटों में घिर गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और दमकल विभाग मौके पर है। रेस्क्यू टीम ने अब तक के 14 लोगों के शव को निकाल लिया है। वहीं बिल्डिंग के अंदर कई और लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी संजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। आग कैसे लगी है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में आगे की जानकारी जुताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button