
17 शिक्षक सस्पेंड: फिल्मी अंदाज में एक्शन… सामूहिक नकल कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश… केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष सहित 17 शिक्षक निलंबित… 5 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त… एफआईआर भी दर्ज…..












खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की अतिदुर्गम पहाड़ी क्षेत्र सिरवेल के परीक्षा केन्द्र पर हैरतअंगेज कारनामे का पर्दाफाश हुआ है। यहां पर परीक्षा केन्द्र से कुछ ही दूरी पर सुने मकान में 8 अध्यापक, अतिथि शिक्षक और सहायक शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति कक्षा 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर साल्व करते रंगे हाथों पकड़ाए। परीक्षा केन्द्र सिरवेल नकल प्रकरण में केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष सहित 17 शिक्षक को निलंबित किया गया है। नकल प्रकरण में संलिप्त 05 अतिथि शिक्षकों को भी हटाया गया है।
दरअसल इस तरह के रैकेट की भनक कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को एक मुखबिर के जरिएँ लगी। कलेक्टर वर्मा ने नाटकीय ढंग से नकल कराने वाले रैकेट को पकड़ने की रूपरेखा बनाई। जिसके मुताबिक जिला मुख्यालय से एसडीएम और शिक्षा अधिकारी व बीईओ रात में ही प्रायवेट वाहनों से गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने रात गुजारी और अपना काम सुबह से प्रारम्भ किया। कक्षा 10 वी पास कराने वाले एक रैकेट का जिला प्रशासन द्वारा पर्दाफाश किया गया है। इस पूरी कार्रवाही को लेकर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि अत्यंत गोपनीय सूचना के आधार पर पूरी रूपरेखा तैयार की गई। इस दल को शासकीय वाहनों के बजाय अन्य प्रायवेट वाहनों से रात में ही भेजा गया। जिनकी टीम बनाई गई उन्हें देहाती पहनावे में भेजा गया। रात भर इंतजार के बाद सूचना के आधार पर टीम ने अपना काम शुरू किया।






