
भिलाई/ छत्तीसगढ़: अश्लील हरकत करते हुए तेज व लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने आरोपी युवक युवतियों को किया गिरफ्तार भिलाई में बिना नंबर की मोटरसाइकिल मे अश्लील हरकत करते हुए तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले युवक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं बता दे सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर वायरल हुआ l
मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने मोटरसाइकिल सवार युवक युवतियों की शीघ्र पतासाजी कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए थे l वही अश्लील हरकत कर रहे युवक युवती के समानांतर चल रही नीले कलर की एक्टिवा सीजी 07 सी एफ 0919 को पहचान कर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचाl घटना में प्रयुक्त वाहन सुजुकी एवं एक्टिवा बरामद किया गया आरोपी का नाम भिलाई चौहान टाउन निवासी जावेद बताया जा रहा हैl मामले में दो युवक एवं युवतियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है l













