छत्तीसगढ़

चरित्र शंका के चलते पति ने पहले बेदम पत्नी को पीटा फिर कर दी हत्या

Korba: पत्नी के हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र का मामला है। खुर्रूभांठा पचरा के 55 वर्षीय दुबराज सिंह ने रात्रि लगभग 01:00 बजे पत्नी को चरित्र शंका कर बाल पकड़कर, घसीट घसीटकर, हाथ झापड़ से मारपीट कर सिर को पटककर मारा था तथा सुबह करीबन 07:00 बजे पुन: हत्या करने की नीयत से बाल पकड़कर घसीट घसीटकर मारपीट करते हुये दीवाल में पटक पटककर मारपीट कर हत्या कर दिया।

मारपीट से मृतका को सिर, छाती गर्दन में अंदरूनी गंभीर चोट आने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे अपने घर में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी की पकड़ा गया। आरोपी दुबराज सिंह सोरोठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button