छत्तीसगढ़

रायपुर में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल के लिए टिकट के दाम तय, 300 रुपए से शुरू… CSCS ने बताई पूरी रेट लिस्ट

रायपुर। 21 जनवरी के रायपुर के वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश में होने वाले पहले वनडे मैच के लिए टिकट की दर तय कर ली गई है। सोमवार को छत्तीसगढ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 300 रुपए से मैच के टिकट के दाम शुरु होंगे। 300 रुपए वाला टिकट स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को ही मिलेगा। इसके बाद 500, 1000, 1250 और 1500 दाम के टिकट होंगे। इसके बाद सिल्वर 5000, गोल्ड 6000 और 7500 के टिकट होंगे। कॉर्पोरेट बॉक्स के लिए लोगों को10 हजार रुपए देने होंगे। टिकट ऑनलाइन पेटीएम के जरिए 12 जनवरी से मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम के टिकट काउंटर से भी टिकट बेचे जाने की व्यवस्था की जा रही है।

दो साल से ज्यादा के उम्र के बच्चे का लगेगा टिकट
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएससीएस के पदाधिकारयों ने बताया कि दो साल तक के बच्चों को फ्री एंट्री दी जाएगी। वहीं दो साल से बढ़े बच्चों का टिकट लगेगा। टिकटों के अलावा खाने पीने की चीज के दाम भी तय कर दिए गए है। दर्शक स्टेडियम के भीतर बाहर से खाने की चीजें नहीं ले जा सकेंगे। यहां पर 2 समोसे के 50 रुपए, 1 पेटीज 30, दो कचोरी 40, बर्गर-सैंडविच 50, बिरयानी 150 रुपए और 100 रुपए में छोले चावल मिलेंगे। वहीं लोगों को पीने के लिए आरओ वॉटर फ्री में दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button