छत्तीसगढ़

सावधान! कहीं आपका फ्रिज सेहत बिगाड़ तो नहीं रहा, भूल कर भी न रखें इन ची़जों को फ्रिज में…वरना हो सकता है नुकसान…

Health tips: आज के समय में फ्रिज काफी उपयोगी है। गर्मी हो या सर्दी, किसी भी मौसम में फ्रिज में फूड को स्टोर कर सकते हैं। अकसर बचा हुआ खाना खराब होने के डर से हम फ्रिज में रख देते हैं. फूड्स फ्रिज में फ्रेश भी रहते हैं. लेकिन फ्रिज में खाना रखते हुए बेहद सावधान रहना चाहिए क्योंकि कई चीजें ऐसी होती हैं, जो फ्रिज में रखने से खराब हो जाती हैं और फिर शरीर को बीमार कर देती हैं. हम आज आपको 4 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनको भूलकर भी फ्रिज में रखना नहीं चाहिए

टमाटर: कई लोग फ्रिज में टमाटर रख देते हैं. लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि इससे फ्लेवर, स्वाद और रस समाप्त हो जाता है. इसके अलावा पोषण भी खत्म हो जाता है. रूम टेंप्रेचर पर टमाटर को स्टोर करना चाहिए.

शिमला मिर्च: अगर फ्रिज में शिमला मिर्च स्टोर करते हैं तो ये गलती आगे न करें. ऐसा इसलिए क्योंकि कम तापमान पर शिमला मिर्चा का छिलका मुलायम हो जाता है और कुरकुरापन चला जाता है. इससे उसका स्वाद खत्म हो जाता है.

प्याज: प्याज को कभी फ्रिज में रखना नहीं चाहिए. ऐसा करने से उसमें से नमी चली जाती है और फफूंद लगने का खतरा पैदा हो जाता है. इसके अलावा न तो प्लास्टिक बैग और ना ही आलू के इसे आलू के साइड में रखना चाहिए.

आलू: इस सब्जी को भी रूम टेम्प्रेचर स्टोरेज पर रखना चाहिए ताकि उसका टेक्सचर मेंटेन रहे.

लहसुन: इस सब्जी को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से ये अंदर से रबड़ बन जाते हैं. हमेशा प्याज और लहसुन को सूखी और ठंडी जगह रखना चाहिए.

 

 

Related Articles

Back to top button