Uncategorized

मानसून ने दी दस्तक, निकोबार द्वीपसमूह पहुंचा:27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना; आज छत्तीसगढ़ सहित 23 राज्यों में आंधी-बारिश,की संभावना

By Dinesh chourasiya

मौसम विभाग के मुताबिक, साउथ-वेस्टर्न मानसून मंगलवार को निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर और उत्तर अंडमान सागर के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने 10 मई को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है।

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत 23 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम, अरुणाचल सहित 8 राज्यों के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है।

राजस्थान के 21 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में सोमवार शाम अचानक मौसम बदल गया। जयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश शुरू हुई। सीकर और अजमेर में ओले भी गिरे।

मध्यप्रदेश में 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। हालांकि, कुछ जिलों में तेज गर्मी रही। खजुराहो में तापमान तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button