छत्तीसगढ़देश-विदेश

CG-एक ही ट्रैक पर चलने लगी दो-दो ट्रेन, लोगों की बाल-बाल बची जान… बड़ा हादसा टला…

 

एक ही ट्रैक पर दो-दो ट्रेन आ गई. कोरबा बिलासपुर लोकल और एक मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर दौड़ने लगी. मालगाड़ी चालक ने इसे कंट्रोल कर लिया. बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लाल खदान फाटक के पास की है. मालगाड़ी के लोको पायलट ने बड़ी ही समझदारी और सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन की स्पीड को कम दिया था. वरना वो ट्रेन से भी टकरा सकती थी.

इस घटना के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि सिग्नल में आई टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से ट्रैक पर एक ही समय में दो रेलगाड़ियां आ गई. हालांकि इसके जांच के आदेश दे दिए गए है, ताकि आगे कोई ऐसी घटना सामने न आए. रेलवे अफसरों और कर्मियों के उस समय हाथ- पांव फूल गए. यात्रियों में भी हड़कंप मच गया.

 

दोपहर 2:20 मिनट पर कोरबा बिलासपुर लोकल ट्रेन के छूटने का समय था. ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थी. अचानक लाल खदान फाटक के पास लोकल ट्रेन और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गए. दोनों ट्रेन एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे. लोकल ट्रेन में बैठे यात्रियों ने जब ये नजारा देख दो उनके होश उड़ गए.

 

Related Articles

Back to top button