देश-विदेश

Big Breaking: PM मोदी की मां की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…

नेशनल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत अभी स्थिर बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हीराबेन मोदी को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। आपको बता दें कि PM मोदी की मां की उम्र 100 साल से अधिक है और अभी भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। इसी साल जून के महीने में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था।

गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था और उनके साथ बैठकर चाय पी थी।

अस्पताल ने जारी की रिपोर्ट

यूएन मेहता अस्पताल प्रबंधन ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है।

Related Articles

Back to top button