छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण: वार्ड 20 के पुराने आंगनबाड़ी को स्मार्ट आंगनबाड़ी बनाने की तैयारी:

दुर्ग//नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 आंगनबाड़ी स्कूल आदित्य नगर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर पुराने आंगनबाड़ी को सर्व सुविधा युक्त आंगनबाड़ी बनाने के लिए शासन द्वारा प्रस्ताव पारित हो चुका है जिसको लेकर कलेक्टर के निर्देश पर स्मार्ट आंगनबाड़ी का निर्माण किया जाना है जिसमे सर्व सुविधा युक्त टीवी लगाना जिससे बच्चो को ज्ञान वर्धक बाते सिखाई जा सके।

 

विशेष सुविधाएं मिलेंगी आंगनबाड़ी इंग्लिश मीडियम होगी जिससे बच्चे को बचपन से ही इंग्लिश मीडियम की शिक्षा दी जा सके,जिससे वे बचपन से ही इंग्लिश सीखकर बोल सके।इन आंगनबाड़ी में बच्चो के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है बच्चो के मनोरंजन के लिए खिलौने एवं झूले लगाए जा रहे है जिससे बच्चो का पढ़ाई के साथ साथ मनोरंजन भी हो सके। स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर आयुक्त ने वहीं बच्चों से बेहद विनम्रता से मिले।आयुक्त का बेहद सौम्य अंदाज देख बच्चे भी खुश हुए। आंगनबाड़ी में आयुक्त ने बच्चों से मुलाकात की जहां बच्चों ने उत्साहित होकर आयुक्त श्री तिवारी को कविता और गिनती सुनाई। जिसपर आयुक्त ने बच्चों को शाबाशी दी।

आंगनबाड़ी निरीक्षण पर कलेक्टर ने सीधे बच्चों से भोजन एवं पूरक पोषण आहार मिलने पर बात की। इस बीच दो बच्चों आश्वी और बच्चो ने उन्हें कविता सुनाई। आयुक्त ने स्वयं भी बच्चों से गिनती पर क्लास ली और उन्हें अच्छे से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। आयुक्त ने आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों की जानकारी ली। मौजूद सुपरवाइजर से जानकारी ली।उन्होंने ने आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए गरम भोजन, पेयजल, ग्रोथ रिपोर्ट, किचन, पूरक पोषण आहार, उपस्थिति पंजी आदि का अवलोकन किया।

Related Articles

Back to top button