
आयुक्त आईएएस पहुंचे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम शिविर,मरीजों से हुए रूबरू







दुर्ग। नगर पालिक निगम आज आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत वार्ड 20 आदित्य नगर में स्लम स्वास्थ्य शिविर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में इलाज व जांच कराने पहुंचे मरीजों से चर्चा की तथा शिविर की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया!आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत आदित्य नगर वार्ड 20 स्लम स्वास्थ्य शिविर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया।
उन्होंने शिविर में इलाज व जांच कराने पहुंचे मरीजों से चर्चा की तथा शिविर की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। शिविर में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से चर्चा की तथा शिविर के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से निगम क्षेत्र में स्थित समस्त स्लम बस्तियों में क्रमबद्ध कार्ययोजना के अनुसार स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी ली।




मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं अन्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य शिविर पहुंचकर आयोजित शिविर का सघन रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में जांच एवं इलाज हेतु आए हुए नागरिकों से चर्चा की तथा स्वास्थ्य शिविरों के संबंध में उनकी फीडबैक लिया। इस दौरान आयुक्त ने शिविर में संलग्नडॉक्टर्स,अधिकारी-कर्मचारियों से शिविर की व्यवस्थाओं पर आवश्यक चर्चा कर के साथ ही बेहतर स्वरूप में शिविर संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व पंकज चंद्रवंशी सहित अन्य मौजूद थे।







