
पानी की सफाई,साफ-सफाई, किचन में सफाई को लेकर विद्यार्थियों से लिया फीडबैक
दुर्ग/ नगर पालिक निगम आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने बी.आई.टी.कॉलेज में पहुंचकर कॉलेज एवं कॉलेज परिसर में स्थित हॉस्टल का शिकायत मिलने पर किया औचित्य निरीक्षण। जलकार्य विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने बी.आई.टी.कॉलेज में कॉलेज परिसर से जल विभाग के अधिकारियों के द्वारा हॉस्टल में उपयोग किया जा रहा पानी को अलग अलग कलेक्ट किया गया पीने के पानी को अलग बोतल में, खाना बने के पानी को अलग बोतल में और नहाने के पानी को अलग बोतल में रखकर टेस्टिंग के लिए लेब पहुंचाया गया पानी की शुद्धता जांचने के लिए।







वही निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को लेकर आयुक्त आईएएस ने सीधे बी.आई.टी. के बॉयज हॉस्टल पहुंचे यहां पर उन्होंने किचन से लेकर पूरी हॉस्टल, कमरों के अंदर जाकर निरीक्षण किया। कई जगह उन्होंने संतोष जताया तो कुछ जगह उन्होंने फटकार भी लगा दी। आयुक्त ने निर्देश दिया कि कॉलेज की व्यवस्थाएं में और भी सुधार किया जाए।आयुक्त ने बॉयज हॉस्टल पहुंचकर साफ-सफाई की जानकारी ली। उन्होंने फर्श, टॉयलेट से लेकर हॉस्टल में दीवारों के कालेपन तक पर बारीकी से जानकारी ली। हॉस्टलों में विद्यार्थियों से उन्होंने साफ-सफाई को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान कई जगह होस्टल में साफ सफाई संतोष जनक पाया गया।




मेस में ठीक मिली व्यवस्थाएं हॉस्टल की मेस के निरीक्षण के दौरान आयुक्त को व्यवस्थाएं काफी ठीक-ठाक नजर आईं। उन्होंने कहा की मेस में और भी सुधार की गुंजाइश है इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि हालांकि सुधार की गुंजाइश अभी भी है। आप लोग जल्द से जल्द से पूरा कराएं। मापदण्डों के अनुसार काम होना चाहिए। बारिश व पानी के कारण बने कालेपन को हटाने के लिए उन्होंने निर्देश दिए।हॉस्टल के विद्यार्थियों से फीडबैक लेने के दौरान कहा कि विद्यार्थी स्वयं भी सफाई से रहे और परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएं।निरीक्षण के मौके पर आरके जैन,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,जलकार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर,पंकज चन्द्रवंशी एव जलकार्य विभाग अमला मौजूद थे।







