छत्तीसगढ़

दावा-आपत्ती आमंत्रित किया गया था,जिसका निराकरण पश्चात पात्र तथा अपात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची तैयार कर निगम कार्यालय में किया गया चस्पा

 

दुर्ग/नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत मोर मकान मोर आस के हितग्राहियो को आवास उपलब्ध कराने के लिए अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। मोर मकान मोर आस के तहत निगम क्षेत्र में निवासरत किरायेदारों से दिनांक 25 नवंबर 2022 से 09 दिसंबर 2022 तक दावा-आपत्ती आमंत्रित किया गया था,जिसका निराकरण पश्चात  पात्र तथा अपात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची तैयार की गई है।

 

सूची को अवलोकन के लिए  दिनाक 13/12/2022 को डिपो कार्यालय एवं डाटा सेंटर में चस्पा किया गया है,जिसका कार्यालयीन समय में अवलोकन किया जा सकता है । इस सूची को नगर पालिक निगम दुर्ग की वेबसाइट में भी अपलोड किया गया है।

Related Articles

Back to top button