छत्तीसगढ़

नाबालिग बेटी को जलाकर मारने वाले पिता को आजीवन कारावास…

दुर्ग। पत्नी से घरेलू विवाद के बीच अपनी ही नाबालिग बेटी को आग के हवाले कर उसकी हत्या कर देने वाले आरोपी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा की कोर्ट ने आरोपी तीरथ राज पटेल को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

पिछले साल 3 सितम्बर आरोपी अपने घर में किसी बात को लेकर अपनी पत्नी संगनी पटेल के साथ विवाद कर रहा था। दोनों के बीच हो रहे विवाद के दौरान उसकी 12 वर्षीय पुत्री कुमारी लीलिमा पटेल बीच-बचाव करने आई तो गुस्साए आरोपी तीरथ राज पटेल ने अपनी बेटी के ऊपर मिट्टी तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button