देश-विदेश

1 December से बदल जाएगी Facebook, आपकी Profile से कई तरह की जानकारी हटाने जा रही Meta

न्यूयॉर्क : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी Facebook जल्द ही कई बड़े बदलाव करने जा रही है। जानकारी है कि कंपनी अपने यूजर्स के प्रोफाइल से कुछ चीजों को हटाने वाली है। मेटा की प्रवक्ता Emil Vazquez ने कहा कि फेसबुक में नेविगेट करना आसान हो इसके लिए हम कुछ प्रोफाइल फील्ड को हटा रहे हैं और इसके लिए हमने लोगों को नोटिफिकेशन भेजना भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि 1 दिसंबर से फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म प बड़ा बदलाव करने वाली है, फेसबुक के इस बदलाव के बाद आपके प्रोफाइल पर कौन-कौन सी चीजें दिखाई नहीं देंगी। आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं:-

1 दिसंबर के बाद आपको आपके Facebook Profile पर इंटरेस्टेड इन, रिलीजियस व्यू, एड्रैस और पॉलिटिकल व्यूज आदि चीजें दिखाई नहीं देंगी। बता दें कि ये सभी जरूरी जानकारियां अभी आपके प्रोफाइल सेक्शन और बायो में नजर आती हैं।

फेसबुक में होने वाले इन बदलावों को सबसे पहले Matt Navarra (सोशल मीडिया कंसल्टेंट) ने स्पॉट किया है। ना केवल स्पॉट किया उन्होंने ट्वीट कर सभी को इन बदलावों के बारे में बताते हुए एक तस्वीर को भी शेयर किया है। ट्वीट में लिखा गया है कि 1 दिसंबर से फेसबुक यूजर के प्रोफाइल से रिलीजियस व्यू और इंटरेस्टेड इन जैसी चीजों को हटाने वाला है।

फिलहाल कंपनी की तरफ से अभी तक इन बदलावों को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। याद दिला दें कि फेसबुक में पहले लोगों की पसंद, उनके रिलीजियस व्यूज, इंटरेस्टेड इन और राजनीतिक विचार के बारे में एक पूरा कॉलम होता था। लोग पहले जब फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बनाते थे तो उन्हें फॉर्म भरने में घंटों लग जाते थे, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे बदलती जा रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button