रायपुर में कपड़े उतारकर निगम के बाहर बैठा कांग्रेस पार्षद:MIC मीटिंग के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा; अनवर बोला-मेयर के पास समस्याएं सुनने का समय नहीं
By Dinesh chourasiya

रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बीच में कांग्रेस पार्षद अनवर हुसैन अपने ही MIC के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन करने बैठ गए। हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड 36 के पार्षद अनवर ने बताया कि आचार संहिता के बाद आज MIC की बैठक रखी गई है, लेकिन मीटिंग में शहर के विकास से जुड़े मुद्दे शामिल ही नहीं हैं।
अनवर ने कहा कि शहर में जल समस्या और सफाई की समस्या को लेकर अधिकारियों को लगातार अवगत कराने के बाद भी कार्य नहीं हो रहा है। रायपुर MIC शहर के विकास से जुड़े मुद्दे पर ध्यान नहीं देती। नगरी निकाय चुनाव को 4 महीने ही बचे हुए हैं। MIC को सोचना चाहिए कि आने वाले दिनों में बारिश से जल भराव की समस्या होगी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।








महापौर के पास समय नहीं
पार्षद अनवर हुसैन ने कहा कि महापौर और उनकी MIC के पास समय शहर की समस्याओं को सुनने का समय नहीं है। अधिकारियों को कुछ भी काम बताया जाता है, वे काम करना छोड़ टालमटोल करते हैं। रायपुर नगर निगम की बहुत बुरा हालत हो गई है। आज शहर की जनता के साथ ही शहर के जनप्रतिनिधि भी परेशान है।
12 एजेंडा पर चर्चा




मेयर इन काउंसिल की बैठक में 12 एजेंडा पर चर्चा की गई, जिसमें रिटायर हो चुके अधिकारियों की संविदा नियुक्ति, कर्मचारी और अधिकारियों के इलाज के खर्च का भुगतान, निराश्रित पेंशन प्रकरण, 80 एवं 50 MLD जल संयंत्र के संचालन शामिल है।
इसके साथ ही मोटर वर्कशॉप में ड्राइवर मैकेनिक कंप्यूटर ऑपरेटर की एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति, आनंद नगर ,गायत्री नगर कविता नगर, नाला निर्माण से संबंधित एजेंडों पर चर्चा की गई है।
पिछली MIC में इन एजेंडों पर हुई थी चर्चा
पिछली MIC में शहर के विकास से जुड़े 10 एजेंडों पर चर्चा थी। इस बैठक में 15वें वित्त के बची राशि से पैचवर्क करने, रानी दुर्गावती वार्ड में नाला निर्माण कार्य, निराश्रित पेंशन से संबंधित प्रकरण, मल्टी लेवल पार्किंग के थर्ड फ्लोर में स्टार्टअप, को-वर्किंग एंड इनोवेशन सेंटर को स्पेस देने, जाति प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरण और नरैया तालाब में सौंदर्यीकरण के कार्य को लेकर चर्चा की गई थी।







