Uncategorized

गुरु गोविंद सिंग के 356 प्रकाशपर्व के अवसर पर सिख समाज द्वारा आज नगर कीर्तन निकाला गया।

हर साल की तरह इस साल भी सिख समाज द्वारा अपने आराध्य गुरु गोविंद सिंग जी के 356 प्रकाशपर्व पर नेहरूनगर गुरु द्वारा से नगर कीर्तन निकला।नेहरूनगर गुरु द्वारे से नगर कीर्तन निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए पावर हाउस सेक्टर 1 सेंट्रल एवेन्यू होते हुए सेक्टर 6 गुरुद्वारे में समाप्त हुआ।इस अवसर पर नगर कीर्तन में सिख समाज और शहर वासियों से करीब डेढ़ लाख लोग शामिल हुए।इस दौरान जगह जगह पर सिख समाज और शहरवासियों ने स्टाल लगाकर बाबा जी की पालकी में शामिल लोगों को सेवा दी।वही करीब 2 किलोमीटर लंबे इस नगर कीर्तन में अखाड़ा,झांकियों और सिख समाज के लोगो की सेवा ने शहरवासियों को आस्था के सैलाब से ओत प्रोत कर दिया।

Related Articles

Back to top button