Uncategorized

सेल चेयरमैन सोमा मंडल ने किया बीएसपी का दौरा:गर्मी से बचने वर्चुअली गिफ्ट मिल्क स्कीम का शुभारंभ किया, बच्चों को पिला दिया दूध

By Dinesh chourasiya

गिफ्ट मिल्क योजना का वर्चुअल उद्घाटन करती सेल चेयरमैन व अन्य - Dainik Bhaskar

सेल चेयरमैन सोमा मंडल भिलाई इस्पात संयंत्र और उसकी इकाइयों का दौरा करने भिलाई पहुंची। इस दौरान उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट का विजिट किया। अधिकारियों के साथ बैठक की, लेकिन गर्मी से बचने के लिए रावघाट परियोजना व अन्य इकाइयों का दौरा करने तक नहीं गईं। उन्होंने इस्पात भवन में बैठे-बैठे गिफ्ट मिल्क स्कीम का वर्चुअल उद्घाटन किया और बच्चों को स्क्रीन पर दूध पिता देख उनके भविष्य को बता दिया।

सेल चेयरमैन ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा
सेल चेयरमैन ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा

सेल चेयरमैन मंडल 17 अप्रैल को भिलाई इस्पात संयंत्र दौरे पर पहुंची थीं। उनका स्वागत करने के लिए संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। भिलाई पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया किया गया। 18 अप्रैल को सोमा मण्डल ने भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान नवनिर्मित रोलिंग मिल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद वो इस्पात भवन के डीआईसी सभागार पहुंची। वहां सीएसआर के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत रावघाट व राजहरा क्षेत्र के स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई ‘गिफ्ट मिल्क स्कीम’ का वर्चुअली शुभारंभ किया। बताया जा रहा उन्हें इन परियोजना का दौरा करना और क्षेत्र के लोगों से मिलना था, लेकिन शायद गर्मी अधिक होने से वो वहां नहीं गईं।

कहा दूध पीकर बच्चे अपने सपनों को कर सकेंगे पूरा
सेल चेयरमैन सोमा मंडल ने निगमित समाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चार जिलों नारायणपुर, कांकेर, बालोद और मोहला-मानपुर के विभिन्न गावों में रावघाट खदान परियोजना के लाभार्थी राजहरा रावघाट क्षेत्र के स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई ‘गिफ्ट मिल्क स्कीम’ का वर्चुअली शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने ये पहल करके छात्रों को अच्छी तरह से पढ़ने, खेलने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने देश के भविष्य को शिक्षित करके राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका के लिए शिक्षकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं बच्चों के मुस्कुराते चेहरे को देखकर बहुत खुश हूं।

गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम का शुभारंभ

क्या है गिफ्ट मिल्क स्कीम
संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने छात्रों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हुए गिफ्ट मिल्क स्कूल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को पौष्टिक और स्वादिष्ट दूध प्रदान करना है, जो उचित पोषण सुनिश्चत करेगा और स्कूली शिक्षा में छात्रों कि भागीदारी को भी प्रोत्साहित करेगा। भिलाई इस्पात संयंत्र इस योजना के लाभार्थी स्कूलों के 3000 छात्रों को दोपहर के भोजन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन देवभोग दूध की सहायता से पौष्टिक और स्वादिष्ट दूध निःशुल्क वितरण करेगा।

Related Articles

Back to top button