छत्तीसगढ़

आज भी चला अभियान घुमंतू मवेशियों को भेजा गोठान, रोका छेका अभियान निरन्तर जारी: -रोका छेका अभियान के तहत दुर्ग निगम क्षेत्र में पकड़े गए 32 घुमंतू मवेशी:

By Dinesh chourasiya

आज भी चला अभियान घुमंतू मवेशियों को भेजा गोठान, रोका छेका अभियान निरन्तर जारी:

-रोका छेका अभियान के तहत दुर्ग निगम क्षेत्र में पकड़े गए 32 घुमंतू मवेशी:

दुर्ग/ 27 जुलाई। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आज घुमंतू मवेशियों की धरपकड़ के लिए गुरुवार को दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में रोका छेका अभियान चलाया गया। आज इस अभियान को चलाकर दिनभर में शहर के इंदिरा मार्किट,पटेल चौक,मार्केट रोड, शिवम मॉल के आस पास,अग्रेसन चौक,राजेन्द्र चौक,मालवीय नगर चौक,गंज पारा,पद्मनाभपुर,जेल तिराहा मुख्य मार्ग,पांच विल्ड़िंग के अलावा रायपुर नाका सहित अन्य जगहों से पकड़े गए 32 मवेशियों को दुर्ग निगम के पुलगांव व कृषि उपज मंडी तथा भिलाई के नेवई गोठान में रखा गया है।आवारा मवेशियों के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती हैं और कभी-कभी लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर धर-पकड़ के लिए आज फिर दुर्ग निगम क्षेत्र में रोका छेका अभियान चलाया गया। नगर निगम क्षेत्र में घुमंतू मवेशियों के मालिकों से अपील की है कि मवेशियों को खुले में न छोड़े। निगम द्वारा अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है।निगम के नोडल अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाही जारी है।जनसंपर्क विभाग/राजू बक्शी

Related Articles

Back to top button