
Uncategorized
आज जारी होगा BJP का घोषणा पत्र.. PM मोदी, जेपी नड्डा समेत आला नेता रहें गए मौजूद..
By Dinesh chourasiya
नई दिल्ली: सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो की लॉचिंग दिल्ली पार्टी मुख्यालय से की जाएगी। (BJP Ghoshna Patra 2024 full PDF) इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।







इससे पहले बीजेपी ने दावा किया था कि 2024 का घोषणापत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा। भाजपा नेताओं ने बताया हैं कि उनका यह संकल्प पत्र सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर फोकस के साथ “मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047” पर आधारित होगा।






