
CG में व्यापारियों के लिए बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान:सिंगल-विंडो सिस्टम से अप्लाई के साथ ट्रैक भी कर सकेंगे एप्लिकेशन; घर के लिए भी ऑनलाइन प्रोसेस
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन को लेकर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। व्यापारियों को अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। साथ ही घर के नए कनेक्शन के प्रोसेस को भी ऑनलाइन किया गया है।
व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया गया है। एक वेबसाइट के जरिए ही आवेदन किया जा सकता है। इसमें कारोबार की डिटेल, कनेक्शन की लोकेशन जैसी कुछ जानकारी देकर बिजली की सुविधा व्यवसायी आसानी से हासिल कर पाएंगे।







ऐसे मिलेगा इंडस्ट्रियल कनेक्शन
- प्रदेश सरकार की बिजली से जुड़ी कंपनी की वेबसाइट https://www.cspdcl.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर ही Online New Connection में जाकर application registration पर क्लिक करें।
- इसके बाद टाइप ऑफ कनेक्शन में HT का विकल्प चुनकर इंडस्ट्रियल को सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का इस तरह का वेब पेज खुलेगा-

- इस वेब पेज https://industries.cg.gov.in/swscg/login पर सिंगल विंडो लॉगिन के जरिए कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
एप्लिकेशन ट्रैक करने की भी सुविधा
इस नए सिस्टम के तहत व्यवसायी अब घर बैठे ही स्टेट सिंगल विंडो पोर्टल पर अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति को रियल-टाइम में ट्रैक करने की सुविधा भी दी गई है। वेबसाइट का ऑटोमेटेड सिस्टम सभी नियामक आवश्यकताएं पूरी हों ये ऑटोमैटिक देखता है। इससे गलतियां कम और ऑडिट प्रक्रिया भी सरल होगी।








