
रायपुर: विधानसभा चुनाव का आगाज होने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और जीत तय करने के लिए जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। सियासी सरगर्मी के बीच कल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसी कड़ी में जेसीसीजे ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।












मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची में पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में पार्टी ने राजनांदगांव, बस्तर, जगदलपुर सहित कई हॉट सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
इन नामों पर लगाई मुहर
रवि चंद्रवंशी- पंडरिया
सुनील केशरवानी- कवर्धा
लक्की कुंवर नेताम- खैरागढ़
लोकनाथ भारती- डोंगरगढ़
शमशुल आलम- राजनांदगांव
मुकेश साहू- डोंगरगांव
विनोद पुराम- खुज्जी
नागेश पुराम- मोहला-मानपुर
शंकर नेताम- कोंडागांव
बलीराम कचलाम- नारायणपुर
सोनसाय कश्यप- बस्तर
नवनीत चांद- जगदलपुर
भरत कश्यप- चित्रकोट
बेला तेलाम- दंतेवाड़ा
रामधर जुर्री- बीजापुर
देंवेंद्र तेलाम- कोंटा
जोगी के ’10 कदम…गरीबी खत्म’








