
शनि जयंती पर दया सिंह ने किया मंदिर में महाभिषेक और नेक काम, काली बाड़ी सेक्टर-6 को भेंट किया वाटर कूलर, ट्राईसिकल और व्हीलचेयर*
By Dinesh chourasiya
*शनि जयंती पर दया सिंह ने किया मंदिर में महाभिषेक और नेक काम, काली बाड़ी सेक्टर-6 को भेंट किया वाटर कूलर, ट्राईसिकल और व्हीलचेयर*
*भिलाई*। भाजपा पार्षद उप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भिलाई दया सिंह कोई भी नेक काम करने के लिए मौका नहीं छोड़ते। जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वे नेक काम और लोगों व समाज की मदद के लिए आगे आ जाते हैं। आज शनि जयंती के अवसर पर दया सिंह ने सेक्टर-6 काली बाड़ी में विशेष पूजा-अर्चना की। मां काली मंदिर, शनि मंदिर में विशेष पूजा के साथ-साथ रूद्रा महाभिषेक भी किया। उन्होंने बंगाली समाज को काली बाड़ी में आने वाले श्रद्धालुओं की राहत के लिए 40 लीटर क्षमता वाला वाटर कूलर, 11 ट्राइसिकल और 1 व्हीलचेयर भेंट किया गया। इस दौरान बंगाली समाज के अध्यक्ष, समिति की बॉबी दास, संजय दत्ता समेत पूर्व नेताप्रतिपक्ष रीकेश सेन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कंचन सिंह, मंडल अध्यक्ष रश्मि साव समाज सेवी सुमन कनोजे एवम बोल बम सिमिती के टीम मौजूद रहें।














