
CG में 14545 पर कॉल करें, घर बैठे बनेंगे सभी प्रमाण पत्र मोर सगवारी घर आयेगे योजना
By Dinesh chourasiya
भिलाई| अब लोगों को घर बैठे कोई जन्म, मृत्यु, विवाह आदि प्रमाण पत्र बनाना है तो टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करने पर संगवारी घर आएंगे। सरकार ने योजना में विस्तार किया है। पहले मितान योजना में लोगों को मात्र 13 प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब 27 प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, निवास प्रमाण पत्र, ओबीसी प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड एपीएल, बीपीएल, राशन कार्ड खोया हुआ मामला, राशन कार्ड के पन्ने भरे गए, असंगठित मज़दूर पंजीकरण में सुधार, सीएससी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। एससी/एसटी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, भूमि की जानकारी, दस्तावेज की नकल के लिए अनुरोध, भूमि रिकॉर्ड की प्रति आदि, दुकान और प्रतिष्ठान पंजीयन, 5 वर्ष तक के बच्चे का नामांकन, आधार-मोबाइल नंबर अपडेट, पैन कार्ड, राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने, राशन कार्ड में सुधार आदि सेवाएं उपलब्ध होंगी।




