छत्तीसगढ़

आज चलित रसोई केंद्र का शुभारंभ करेंगे सीएम शिवराज, 5 रुपए में मिलेगा भोजन

By Dinesh chourasiya

 चलित रसोई केंद्र का शुभारंभ आज.. सीएम शिवराज चलित रसोई केंद्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान आज चलित रसोई केंद्र का शुभारंभ करेंगे। सीएम शिवराज चलित रसोई केंद्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम शिवराज द्वारा भोपाल स्मार्ट सिटी पार्क में सुबह 9:30 बजे केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा

बता दें कि दीनदयाल रसोई योजना में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में चलित रसोई केंद्र प्रारंभ होंगे। इन केंद्रों में पांच रुपये प्रति थाली की दर से सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक भोजन का वितरण किया जाता है। इन निकायों को प्रति व्यक्ति 10 रुपये के मान से अनुदान राज्य शासन द्वारा दिया जाता है।

 

Related Articles

Back to top button