
पीएम मोदी वाराणसी से जीते, राहुल गांधी दोनों सीट रायबरेली-वायनाड से जीत हासिल की
By Dinesh chourasiya
लोकसभा चुनाव-2024 हु के वोटों की गिनती जारी है। हालांकि साढ़े सात घंटे बाद भी सरकार बनाने को लेकर कुछ भी साफ नहीं हुआ है। एनडीए (NDA) और इंडिया गठबंधन (India Alliance) के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं अकेले बीजेपी को बहुमत मिलना मुश्किल दिख रहा है। इसी बीच बड़ी खबर बिहार से आ रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उपप्रधानमंत्री का ऑफर मिला है। इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री का ऑफर करके अपने पाले में लाने की कोशिश की है।
सूत्रों के मुताबिक शरद पवार ने भी नीतीश कुमार से बात की है। हालांकि, जेडीयू की ओर से ये कहा गया है वह एनडीए का ही हिस्सा रहेगी। यहां पर आपको बता दें कि जब नीतीश कुमार बिहार में महागठबंधन की सरकार चला रहे थे और कांग्रेस के अलावा आरजेडी साथ थी तो नीतीश कुमार ने ही विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए बैठकें शुरू की थी, लेकिन बाद में उन्होंने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था। यही नहीं महागठबंधन का साथ छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिला लिया था और एनडीए का हिस्सा हो गए थे. यही वजह है कि इस समय राजनीतिक हचलच तेज है।














