छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Dinesh chourasiya

रायपुर।  : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे के लिए भारी बारिश का चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, सूरजपुर और सरगुजा इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और वज्रपात भी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28, 29 और 30 जून को भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 28 जून  बुधवार के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के तहत दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव जिले में भारी बारिश राजनांदगांव के एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ और निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या हो सकती है। कृषि इलाकों में भी बारिश की वजह से खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सरगुजा संभाग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर के इलाकों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि पेड़ों के नीचे खड़े नहीं हों। बादल जब गरजे, तो फौरन घरों के अंदर सुरक्षित रहें, पक्के शेड के नीचे सहारा लें, अगर ऐसा कोई आश्रय नहीं मिल पाए, तो जमीन पर उकड़ू बैठने से हादसों से बचा जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button