Uncategorized

दुर्ग में बहन को भगाने वाले की पिटाई, चार गिरफ्तार : बहन को लेकर भागा था युवक, पुरानी रंजिश में भाइयों ने जमकर पीटा

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में बहन को भगाकर ले जाने लगे वाले एक युवक की भाइयों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि युवक का सिर फूट गया और हाथ पैर में भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने पिटाई करने वाले आरोपी चार भाइयों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 427 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है

जानकारी के मुताबिक, 22 फरवरी को पुरेना निवासी प्रार्थी सुरेश कुमार राउत (29) रात 8 बजे मोहल्ले में घूम रहा था। तभी मोहल्ले के ही संदीप पात्रो, उत्तम पात्रो, सुमित पात्रो, सुजित पात्रो ने गाली गलौज करते हुए जमकर पिटाई कर दी। लोहे के एंगल से पिटाई के चलते सुरेश के सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही आरोपियों ने सुरेश का मोबाइल भी तोड़ दिया।

बहन को भगा ले जाने से नाराज भाइयों ने किया हमला
जीआरपी थानेदार आर के बोरझा ने बताया कि आरोपियों की बहन को प्रार्थी सुरेश पूर्व में भगा ले गया था, जो वापस भी आ गई थी। प्रार्थी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। बहन को भगा ले जाने से नाराज चारो भाई उससे रंजिश रखते थे और गुरुवार रात मौका पाकर उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पीड़ित का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button