Uncategorized

जम्मू में पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया भारत :पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान, पंजाब में कई जगह सुसाइड ड्रोन्स से हमला, S-400 ने सभी को मार गिराया

By Dinesh chourasiya

पाकिस्तान ने जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला किया। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया। भारतीय S-400 मिसाइलों ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन्स मार गिराए हैं।

इस बीच जम्मू में रात 8 बजे से ही ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कई जगह धमाके की आवाज आई है।

राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान ने ड्रोन्स अटैक किया है। जम्मू के पास पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है। राजस्थान के सभी बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं।

जम्मू-अखनूर के आकाश में लाल ऑब्जेक्ट दिखाई दिए।

उधर, ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।

पाकिस्तान का हमला और भारत का जवाब 2 पॉइंट्स में समझें

  • भारतीय सेना ने पहले ही सीमाओं पर रूस से मिले S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर रखा है, जैसे ही पाकिस्तान ने मिसाइलों से हमला किया, इस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया।
  • रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के हमलों के बाद आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर हार्पी ड्रोन से वहां के एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की कार्रवाई उसी क्षेत्र में, तेजी के साथ की गई है जैसी पाकिस्तान ने की थी। सूत्रों ने बताया कि लाहौर, सियालकोट, कराची में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया।

600 किमी दूर टारगेट ट्रैक कर लेता है S-400 सिस्टम

S-400 एक एयर डिफेंस सिस्टम है। ये हवा में हो रहे अटैक को रोकता है। ये दुश्मन देशों के मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर और फाइटर जेट्स के हमले को रोकने में कारगर है। यह 600 किमी दूर टारगेट को ट्रैक कर लेता है। इसकी टारगेट हिट करने की रेंज 400 किमी है। इसे रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है।

Related Articles

Back to top button