CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

फ्रिज के नीचे बैठा था सांप: नींद से जागकर पानी पीने पहुंचा युवक, फ्रिज खोलते ही आई फुफकारने की आवाज…

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक मकान में खतरनाक कोबरा घुस गया और किचन में रखे फ्रिज के नीचे बैठ गया। उस दौरान युवक पानी पीने के लिए गया था। उसने फ्रिज से पानी निकालकर पी भी लिया, तभी उसकी नजर पड़ी। जिसके बाद युवक डर गया। कोबरा को इस अवस्था में देख युवक वहां से भाग निकला। बाद में इस खतरनाक कोबरा का रेस्क्यू किया गया है। पूरा मामला सर्वमंगला इलाके के चंद्र नगर गांव का है।यहां पर हिमांशु पटेल का परिवार रहता है। रोज की तरह घर के लोग रविवार रात को भी खाना खाकर सो गए थे। इस बीच देर रात को हिमांशु सोकर उठा था। सोकर उठने के बाद वो किचन में घुसा था।

पीछे का हिस्सा देखा

इसके बाद उसने फ्रिज खोला। उस वक्त वो आधी नींद में था। युवक ने कोबरा के पीछे का हिस्सा देखा था, उसे लगा कि ये छिपकली है। मगर जब उसने ठीक से देखा तो वहां नाग था। ये देखकर वह हैरान रह गया। नाग भी वहां से निकलकर सामने की तरफ जाकर स्लैब के नीचे बैठ गया।

रात 2 बजे रेस्क्यू

हिमांशु ने तुरंत इस बात की जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी। जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे। फिर देर रात 2 बजे ही नाग का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू करते वक्त भी नाग काफी गुस्से में था। वह बार बार फुफकार रहा था। मगर उसका रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Back to top button