Uncategorized

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि बोले- मेरी छवि खराब करने की कोशिश:मारपीट की झूठी शिकायत दर्ज कराई, कहा- कानूनी कार्यवाही करेंगे

By Dinesh chourasiya

उड़िया समाज के नेता और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि निरंजन बिसाई ने कहा उनके ही समाज के कुछ लोगों ने उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है। उनके ऊपर झूठा मारपीट का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। अब वो उन लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जवाहर नगर में श्री मां सिंधु पटरानी पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन भिलाई विधायक प्रतिनिधि निरंज बिसाई के सहयोग से हुआ था। इस कार्यक्रम में मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद निरंजन बिसाई के खिलाफ वैशाली नगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि हैं निरंजन बिसाई

इसके बाद निरंजन बिसाई ने प्रेस वार्ता लेकर बताया कि श्री मां सिन्धु पटरानी पूजा महोत्सव का आयोजन जवाहर नगर भिलाई मे उनके द्वारा किया गया था। कुछ लोगो ने उस कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम बता कर कार्यक्रम को खराब करने की कोशिश की है।

वो लोग कार्यक्रम में अपनी समिति का फ्लैक्स लगा रहे थे, जिससे लोगों में यह मैसेज जाए की ये कार्यक्रम निरंजन बिसाई के द्वारा ना कराकर सीमाद्री बिसाई के द्वारा किया जा रहा है। जब ये बात निरंजन बिसाई को पता चली तो वो खुद वहां पहुंचे और उन लोगों को ऐसा करने से मना किया।

इस बात पर नाराज होकर सीमाद्री बिसाई, निरंजन बिसाई, जगबंधु साहू, निरंजन साहू ने राजू बिसाई और उसके बच्चे के साथ मारपीट की। इसके बाद पूरी नारी सक्ति टीम ने वैशाली नगर थाने में एफआईआर कराई गई। इन लोगों के द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि यह कार्यक्रम उनके द्वारा कराया जा रहा था, जो कि गलत है।

नाम खराब करने की कोशिश, कोर्ट जाएंगे

निरंजन बिसाई ने कहा कि जब से उन्हें विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है तब से उन्हें और उनके नेता का नाम खराब करने की कोशिश की जा रही है। निरंजन बिसाई ने बताया कि एम राजेश्वरी के मकान को मेरे द्वारा कब्जा करना बताया जा रहा है, जबकि उसके द्वारा पैसा लेकर उस मकान को एग्रीमेंट कर नोटरी करवाया गया है। वह लोग राउरकेला अपने गांव चले गए थे, अब आकर वह फिर उस मकान पर अपना दावा कर रहे हैं।

जब वो लोग उस मकान के बदले 14 लाख रुपए ले चुके हैं तो दोबारा दावा कैसे कर रहे हैं। उस महिला और उनके दोनों बेटों द्वारा मुझे झूठे मामले मे फंसाने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वो लोग मेरा पैसा वापस कर दें मैं उनका मकान छोड़ दूंगा। लेकिन जो मेरे नेता और मेरे और समाज की प्रतिष्ठा को धूमिल किया गया है। उसके खिलाफ वे न्यायालय की शरण में जाएंगे।

Related Articles

Back to top button