
By Dinesh chourasiya
भिलाई में जामुल पुलिस चोर को पकड़ा







दिनांक 06.01.2025 को प्रार्थी श्याम सिंह चैधरी निवासी ग्राम मुड़पार द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम मुड़पार का रहने वाला सूरज बंजारे एवं गोवर्धन जोशी के द्वारा रात्रि 08.30 बजे करीबन घर के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अदंर प्रवेश कर पेटी में रखे नगदी 1000 रूपये एवं आधार कार्ड चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस ने आरोपी सूरज बंजारे को घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा चोरी की रकम 500 रूपये एवं आधार कार्ड पुलिस को बरामद कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 07.01.2025 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया एवं आरोपी गोवर्धन जोशी फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है।




क्र. अप. क्र.
1 16/2025
धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस
आरोपी सूरज बंजारे पिता स्व. श्याम रतन बंजारे उम्र 34 साल निवासी सतनामी पारा ग्राम मुड़पार थाना जामुल जिला-दुर्ग।




