छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे नाले में गिरी कार, डूबते व्यवसाई की लोगों ने बचाई जान…

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार बलौदा रोड पर अनियंत्रित होकर पुल से 20 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने पानी में कूद कर कार सवार व्यापारी को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा में रहने वाले अमित मिश्रा व्यवसायी हैं। वे रविवार की सुबह किसी काम से बिलासपुर आए थे। यहां पर काम निपटाने के बाद दोपहर में अपनी कार से बलौदा लौट रहे थे। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। उनकी कार हिंडाडीह गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पुल से गिरी। हादसे के बाद नाले में डूब रही थी कार। नाले में करीब तीन से चार फीट पानी था। कार के अंदर पानी घुस रहा था। बताया जा रहा है कि नाले में पानी ज्यादा होता तो गंभीर हादसा हो सकता था।

इस घटना के दौरान लुतरा में रहने वाले रहमान बेग और उनके साथी मोहम्मद शाकिर सीपत लुतरा की तरफ जा रहे थे। उनकी बाइक सामने कार के पीछे चल रही थी। उन्होंने कार को पुल के नीचे गिरते देखा, तब अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद उन्होंने नाले में छलांग लगाकर किसी तरह चालक को कार नाले से बाहर निकाला फिर बाद में ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से खींचकर कार को नाले से बाहर निकाला गया।  इसमें युवकों के बहादुरी और सूझबूझ की जमकर तारीफ भी हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button