छत्तीसगढ़

वृद्धा के गले से चैन, कान से टाप्स गायब, किचन मंं बेहोश मिली, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई नगर । अलसुबह किचन में काम कर रही महिला के गले से सोने की चैन और कान का टाप्स छीन लेने की घटना प्रकाश में आई है। घटना के समय अचेत महिला को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पाटन थाना क्षेत्र के खम्हरिया की है।

मिली जानकारी के अनुसार रमन लाल वर्मा (78 वर्ष) खम्हरिया में पत्नी शांति बाई के साथ रहते हैं। उनके घर जयश्री यादव साफ सफाई करने आती है। वर्मा दम्पत्ति सोमवार को सुबह 5 बजे सोकर उठे और रमनलाल मकान के ऊपर तल पर नहान गए। जब साढे़ 5 बजे नीचे आए तो पत्नी नहीं दिखी। 6 बजे घर में काम करने वाली जयश्री घर आयी तो देखा किचन में शांति बाई बेहोशी की हालत में पड़ी हैं और उनके मुंह से खून निकल रहा है।

उसकी चीख सुन रमन पहुंचे और जयश्री के मदद से शांति को किचन से बाहर निकाल बरामदा में लाए। शांति के गले से सोने के चैन, दोनों कान के सोने के टाप्स गायब थे। पडो़सी चंदू यादव ने बताया कि एक व्यक्ति खेत की मेड़ से भाग रहा था। चंदू यादव उस अज्ञात व्यक्ति को पकड़ने गया मगर वह भाग निकला। बेहोश शांति को अस्पताल में भर्ती किया गया है

Related Articles

Back to top button