Uncategorized

भिलाई के नंदनी रोड  देना बैंक के  पिछे  सट्टा खिलाते  महीला को छावनी थाना पुलिस ने लिया हिरासत में  सट्टा पट्टी सहित नगदी जप्त 

By Dinesh chourasiya

 

दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में सिटी ASP सुखनंदन राठौर के गाइडेंस में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है।

छावनी थाना पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की छावनी थाना क्षेत्र देना बैंक के पिछे सड़क 8 में रीता चौधरी नाम की महिला सट्टा-पट्टी के माध्यम से सट्टा अंक व रूपया पैसा लेकर सट्टा-जुआं खिला रही है। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दिया। आरोपी महिला रीता चौधरी के कब्जे से 9 मोबाईल, नगदी रकम 10090 रूपय, सट्टापट्टी आदि जब्त किया गया।

महिला के खिलाफ छावनी थाना द्वारा जुआं एक्ट ( छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 (ख) ) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में छावनी थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

 

Related Articles

Back to top button