
भिलाई में मोटर साइकिल चोर चढ़ा सुपेला पुलिस के हत्थे चोरी की मोटर साइकिल बरामद
By Dinesh chourasiya











दिनांक 18.07..2024 को प्रार्थी पंकज कुमार निवासी केम्प-1 शास्त्री चैक भिलाई द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.07.2024 की रात्रि करीबन 08-09 बजे सरकस मैदान संजय नगर सुपेला से मो.सा. स्प्लेण्डर प्लस क्रमाक सीजी 07 एल.एच. 6253 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सुपेला पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला की कृष्णा नगर सुपेला का रहने वाला युवराज सोनी चोरी का मोटर सायकल बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही युवराज सोनी को कृष्णा नगर से घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी युवराज सोनी को आज दिनांक 24.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की गई।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. अभय शुक्ला, प्रहलाद बाजपेयी, आर. रवि साव, संतोष राय का विशेष योगदान रहा।
की गई कार्यवाही:-
अपराध क्रमांक:- 794/2024
धारा:- 303(2) बीएनएस
जप्ती:- मो.सा. स्प्लेण्डर प्लस सीजी 07 एल.एच. 6253 कीमती 50000 रूपये
गिरफ्तार आरोपी:- 01. युवराज सोनी पिता उमेश सोनी उम्र 19 साल निवासी कृष्णा नगर मिनीमाता चैक मुन्ना पानठेला के पास सपेला जिला दुर्ग 02. एक विधि से संघर्षरत बालक







