
छत्तीसगढ़
रायपुर में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश.. इस इलाके के घर में सजा था जिस्म का बाजार, 4 लड़किया समेत 9 हिरासत में.
By Dinesh chourasiya
:रायपुर: राजधानी रायपुर में अबतक चाकूबाजी और मारपीट जैसे वारदात की ख़बरें सामने आती थी तो वही अब पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रायपुर पुलिस ने इस मामले में कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया हैं। सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।







रायपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा
जानकारी के मुताबिक़ राजधानी की पुलिस को सूचना मिली थी कि कौशल्या विहार इलाके में देहव्यापार के धंधे में कुछ लोग लिप्त हैं। पुलिस ने इस खबर के पुष्ट होने पर कौशल्या विहार के मिलन चौक के पास एक घर पर छापेमारी की। पुलिस ने पाया कि देहव्यापार को अंजाम देने वाली 4 युवतियां, एक महिला और 4 युवक पहले से मौजूद हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत मे ले लिया। बताया जा रहा हैं कि यह पूरी कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन पर हुई है।







